हाईवा के चपेट में आकर बाइक सवार महिला घायल

फीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज शहर में चारमुहान कसमा मोड़ के पास बाइक के हाईवा के चपेट आने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।

घायल रमुनिया देवी अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के झुनाड़ी गांव के सिद्धनाथ वर्मा की पत्नी है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार किया।

घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल, गया के लिए रेफर कर दिया। बाइक चला रहा घायल महिला का पुत्र कृष्णा कुमार इस घटना में बाल बाल बच गया। कृष्णा ने बताया कि वह मां को लेकर रफीगंज में अपने परिजन के घर गृह परिवेश में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच यह घटना घटी।