Bihar News : तीन युवाओं की तिकड़ी Aurangabad शहरवासियों को करा रही आधुनिक फैशन से रूबरू, तीसरे प्रतिष्ठान के रूप में खोला ब्रांडेड कपड़ों का “The Arvind Store”             

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद शहर के तीन युवाओं की तिकड़ी शहरवासियों को आधुनिक फैशनेबल कपड़ों से रूबरू करा रही है। इस तिकड़ी ने पहले तो शहर के खिलाड़ियों को खेल के आधुनिक संसाधन, यंत्र और स्पोर्टस कपड़े उपलब्ध कराने के लिए शहर के करमा रोड में स्पोर्टस आइटम शोरूम खोला। इसके बाद शहर में ही पुरानी जीटी रोड पर ब्लॉक मोड़ के पास लिनेन कपड़ो के ब्रांड ‘लिनेन क्लब’ का शोरूम खोला। इसके बाद इन्ही तीनों युवाओं की तिकड़ी ने शहर के पुरानी जीटी रोड पर ही अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के अरविंद मिल्स का ‘दी अरविंद स्टोर’ खोल कर शहरवासियों को आधुनिक ब्रांडेड फैशनेबल वस्त्रों की ओर आकर्षित किया है।

शहरवासियों  को आधुनिक फैशन वाले परिधानों से सुसज्जित करने के जुनूनी और उत्साही इन तीन युवाओं के नाम हैं-शिवम्, सज्जन और निखिल सिंह। तीनों ने ही मिलकर शहर में कारोबार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इन्ही युवाओं के संयुक्त प्रतिष्ठान ‘दी अरविंद स्टोर’ का उद्घाटन रविवार को नबीनगर के जदयू विधायक चेतन आनंद ने किया। इस मौके पर औरंगाबाद सदर के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह, भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह,  कांग्रेस नेता अजय कुमार सिंह एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ‘दी अरविंद स्टोर’ के संचालकों ने बताया कि आदित्य बिरला ग्रुप का ‘अरविंद मिल्स’ सूती वस्त्र बाजार में एक बड़ा और जाना-पहचाना नाम है। इसी कंपनी के ‘दी अरविंद स्टोर’ देशभर में है और औरंगाबाद में भी उन्होने यह स्टोर खोला है। इस स्टोर में 800 प्रकार के सूती कपड़े और रेडिमेड वस्त्र उपलब्ध है, जो किफायती रेंज में है। साथ ही यहां बेहतरीन टेलर्स भी है, जो सही माप और फिटिंग में कपड़े सिलने में माहिर है। उम्मीद हैं कि शहरवासियों को हमारी यह पहल पसंद आएगी और लोग हमें प्यार और आर्शीवाद देंगे।