Bihar News : सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा के साथ याद किए गए रामराज बाबू

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा की बिहार प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व समाजसेवी गोपाल शरण सिंह के स्वर्गीय पिता रामराज सिंह को गुरूवार को सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा के साथ याद किया गया।

इस मौके पर स्व. सिंह के सुपुत्र गोपाल शरण सिंह ने परंपरानुसार विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने पिता को नमन किया। इसके बाद सैंकड़ों गरीब-गुरबों के बीच प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण किया। साथ ही उन्हे आदर पूर्वक सम्मान देते हुए भोजन भी कराया।

इस मौके पर मौजूद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, रामानुज पांडेय, भाजपा नेत्री, सुमन अग्रवाल, जुलेखा खातून, रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से लोजपा(रामविलास) के पूर्व लोजपा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह, राजद नेता शंकर यादवेंदु एवं शत्रुघ्न सिंह सहित अन्य ने भी रामराज बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पार्पण कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया।