औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के गोह प्रखंड के भुरकुंडा पैक्स अध्यक्ष ने धीरज कुमार ने सहायक प्रबंधक अजीत कुमार को पद से हटा दिया है। इसे लेकर पीड़ित ने सहकारिता विभाग, औरंगाबाद के सहायक निबंधक(सहयोग समितियां) से न्याय की गुहार लगाई हैं। वही पैक्स की कार्यकारिणी के कई सदस्यों ने सहायक प्रबंधक को हटाने की कार्रवाई को नियमों के विपरीत करार दिया है।

पीड़ित ने बताया कि उन्हे 28 दिसंबर 2011 को भुरकुंडा पैक्स की प्रबंध समिति के प्रस्ताव के आलोक में सहायक प्रबंधक नियुक्त किया गया था, जिसकी स्वीकृति सहायक निबंधक(सहयोग समितियां) के कार्यालय द्वारा 25 जनवरी 2012 को दी गई थी। इक्के बाद सेवा की संपुष्टि भी संयुक्त निंबंधक (सहयोग समितियां) मगध प्रमंडल गयाजी से द्वारा 24 फरवरी 2012 को दी गई थी। इसके बाद से वह भुरकुंडा पैक्स के सहायक प्रबंधक के रूप में निर्विवाद रूप से काम करते आ रहे थे। इसके बावजूद पैक्स अध्यक्ष ने बगैर शोकॉज किए राजनीति से प्रेरित होकर गलत प्रस्ताव पारित कर मुझे गैर कानूनी ढंग से पद से हटा दिया। साथ ही प्रबंध समिति के प्रस्ताव के बिना मेरे स्थान पर कुमार भास्कर को बहाल कर दिया, जो न्यायसंगत नही है। इसे लेकर पैक्स कार्यकारणी के कई सदस्यों ने भी आपत्ति जताते हुए शपथ पत्र के साथ गलत तरीके से सहायक प्रबंधक बहाली की शिकायत सहायक निबंधक से की है। शिकायत में कार्यकारिणी सदस्य कमला देवी, अनिल शर्मा, जुलूस पासवान एवं सुमन सिंह ने कहा है कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा सहायक प्रबंधक अजीत कुमार को हटाकर भास्कर कुमार को नियुक्त करना न्यायसंगत नही है। इस नियुक्ति के लिए पैक्स कार्यकारिणी समिति की न कोई बैठक हुई है और न ही इसे लेकर कोई प्रस्ताव पारित किया गया है। यह नियुक्ति पूरी तरह अवैध है और इसे तत्काल प्रभाव से रद्द कर अजीत कुमार को पूर्व के अनुसार कार्य करने की अनुमति देनी चाहिए।
