Bihar News : औरंगाबाद में Bombay Bazar ने निकाला लक्की ड्रा, 103 Customers को मिले Prize, ईनाम पानेवालों के चेहरे खिले

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद शहर में ‘बॉम्बे बाजार’ ने एंट्री मारने के बाद खरीदारी करनेवाले ग्राहकों के लिए रविवार को लक्की ड्रा आयोजित किया। ड्रा में कुल 103 कस्टमर्स पर ईनाम की बारिश हुई। पुरस्कार पाते ही इन्हे पाने वाले ग्राहकों के चेहरे खिल उठे।

लक्की ड्रा को लेकर ग्राहकों में भी काफी उत्साह देखा गया और ड्रा में बड़ी संख्या में ग्राहको ने भाग लिया। बॉम्बे बाजार के स्थानीय प्रबंधक इंतेखाब आलम और गयाजी ब्रांच के प्रबंधक शब्बीर हसन ने बताया कि लक्की ड्रा में सिलाड़ के विशाल कुमार को पहला इनाम फ्रिज, सरईया के विवेक कुमार को दूसरा इनाम वाशिंग मशीन एवं अम्बा की कंचन कुमारी तीसरा इनाम कूलर आया।

Prize List में अपना नाम देखते ग्राहक

इसके चौथे पुरस्कार के रूप में 10 ग्राहको को प्रेशर कुकर, पांचवां इनाम 20 ग्राहको को हॉट पॉट, छ्ठा इनाम 20 ग्राहको को इलेक्ट्रिक आयरन एवं सातवें इनाम के रुप में 50 ग्राहको को वाटर बोटल पैक प्रदान किया गया। इनाम पाने के के दौरान विजेताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखी।

Prize की घोषणा करते Bombay Bazar के प्रबंधकगण

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ ग्राहकों को लाभ मिलता है, बल्कि बाजार में रौनक भी बढ़ती है। खरीदारी को बढ़ावा मिलता है और ग्राहकों का विश्वास मजबूत होता है।