औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। देश के प्रतिष्ठित लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए ली जानेवाली ‘कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट'(क्लैट) और ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट(एआईएलइटी) परीक्षा में औरंगाबाद की बेटी आरुषि ने सफलता का परचम लहराया है।
आरूषी ने क्लैट में ऑल इंडिया रैंक 242 और एआईएलइटी में इडब्लूएस कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 19 लाकर शहर और औरंगाबाद जिले का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता पर उसके परिवार में खुशी का माहौल है।

आरूषि ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को देते हुए कहा कि मेहनत करने वालों की हार नही होती और मेहनत से ही उसने यह सफलता पाई है क्योकि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
