बिहार कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, देखिये पूरी लिस्ट

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। कांग्रेस पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद बुधवार देररात जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 39 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है।

बता दें कि राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही संगठन में बड़े फेरबदल की चर्चा चल रही थी। पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को भेजा था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कारण संगठन विस्तार का मामला लटका हुआ था। अब चुनाव खत्म होते ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने बिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।