बिहार कांग्रेस प्रभारी ने औरंगाबाद आगमन के पूर्व भेजा पर्यवेक्षक, कार्यकर्ताओं से हुई संगठन पर चर्चा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास नेे आगामी 3 फरवरी के अपने औरंगाबाद दौरे को लेकर पर्यवेक्षक भेजा है। यहां आये पर्यवेक्षक सुधांशु शेखर देव रविवार को कार्यकर्ताओं से मिले और संगठन की जानकारी ली।

https://liveindianews18.in/three-addicts-arrested/

कांग्रेस नेता शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। उनसे संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। सल्लू ने पर्यवेक्षक से मांग किया कि औरंगाबाद में युवा नेतृत्व की जरूरत है। संगठन में फेरबदल और बदलाव की जरूरत है। बूथ स्तर से संगठन को खड़ा करते हुए निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को तबज्जों देने जरूरत है। आने वाला समय कांग्रेस का है। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुटना पड़ेगा। संगठन पर विशेष ध्यान दिया जाए। जो लोग संगठन में काम नहीं कर रहे हैं, उनको बाहर किया जाए। संगठन में रहने वाले कई लोग भी पद लेकर पार्टी हित में काम नहीं करते हैं।

वहीं पर्यवेक्षक ने कहा कि 2024 में राहुल गांधी को पीएम बनाना है। कार्यकर्ता अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे़ रहे क्योकि कांग्रेस पार्टी ही देश चला सकती है, भाजपा से देश नहीं चलने वाला है। भाजपा ने जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाकर वोट लिया था मगर 7 साल बीत चुके अच्छा दिन नहीं आया। कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने होंगे। सरकार जब तक यह कानून वापस नहीं लेगी, तब तक कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करे। युवाओं की पार्टी को काफी जरूरत है। पार्टी में जो काम करेगा पार्टी उसे तरजीह देगी। काम नही करने वालों को पार्टी तरजीह नहीं देगी। 3 फरवरी को बिहार कांग्रेस प्रभारी का आना तय है। सभी कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में लग जाए। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, राशिद अली खान, श्याम बिहारी सिंह, अक्षय लाल पासवान, संजीव कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, मनोज पांडेय, साकेत पाठक, मो. जुल्फिकार, संजू सिंह, राजेश्वर सिंह, मो. इरशाद, अमित कुमार, उपेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, रामविलास सिंह आदि उपस्थित थे।