Bihar Assembly Election 2025 : नबीनगर से निर्दलीय मृत्युंजय यादव ने भरा परचा, कहा-नामांकन   में उमड़ा हुजूम मेरे प्रति जनता के विश्वास व सहयोग का प्रतीक


औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण के नामांकन के छठे दिन शनिवार को 221 नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दल प्रत्याशी मृ्त्युंजय कुमार यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

यादव समर्थकों के हुजूम के साथ नामांकन करने औरंगाबाद आए और उन्होने नबीनगर के निर्वाची पदाधिकारी सह औरंगाबाद के भूमि सुधार उप समाहर्ता श्वेतांक लाल के समक्ष नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। 


नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में नबीनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता, समर्थक, कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे। नामांकन के बाद मृ्त्युंजय कुमार यादव ने कहा कि यह नामांकन जनता के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है।

मैं जनसेवा को ही अपना धर्म मानता हूं और नबीनगर के विकास के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देना है।