Bihar Assembly Election 2025 : पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कही बड़ी बात, नबीनगर की सेवा करने आया नबीनगर का बेटा चेतन आनंद, देगा नबीनगर को अनुमंडल का तोहफा  

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। चेतन आनंद नबीनगर का बेटा है। नबीनगर के लोगों की गोद में खेला है। वह नबीनगर की सेवा करने आया है। उसे आर्शीवाद देकर सेवा करने का मौका दीजिए।

ये बाते चेतन आनंद के पिता व पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होने कहा कि विपक्षी यह कह कर खुश रहे है, कि वें चेतन आनंद को तगड़ी चुनौती दे रहे है लेकिन जब मैं क्षेत्र में घूम रहा हूं तो मुझे कही चुनौती नही दिख रही है। मुझे तो हर जगह चेतन को मिल रहा आपका प्यार नजर आ रहा है।

जितना प्यार आपने 1997 में हमारी पत्नी लवली आनंद को दिया था, वही प्यार हमें आज भी दिख रहा है और मिल भी रहा है। नबीनगर के लोगों ने बुरे दिनों में भी मेरा साथ दिया है। आप आज भी हमारे साथ है और हम आपके साथ है। मैं आपसे वादा करता हूं कि चेतन आनंद चुनाव जीतने के बाद यहां के लोगों को सबसे बड़ा तोहफा नबीनगर को अनुमंडल का दर्जा दिला कर देगा।