भाजपाईयो ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

औरंगाबाद/हसपुरा(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जनसंघ के संस्थापक, अंत्योदय के जनक और एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वी जयंती औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर 20 नावाडीह में भाजपा नेता जय किशोर मिश्रा की अध्यक्षता में मनाई गई।

सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि ‘एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। दूरदर्शी राजनीतिज्ञ दीनदयाल उपाध्याय ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुनील कुमार शर्मा, रघुनाथ राम, भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार सिंह, विनोद सिंह, शंभू मिश्रा, इंजीनियर कुश कुमार, प्रवक्ता अनिल गुप्ता, टुना प्रसाद गुप्ता, विरेंद्र कुमार सिन्हा, जय किशोर मिश्रा, अभय कुमार, सूरज कुमार, सतीश पाठक, प्रकाश मिश्रा, बेचू चंद्रवंशी, वीरेंद्र पाठक, गुड्डू मिश्रा, छोटू कुमार, संतोष यादव, अजय कुमार, मनीष तिवारी, डबलू मिश्रा, रामानंद पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

वही औरंगाबाद में ही भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मोर्चा द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिला सोशल मीडिया प्रभारी गुड़िया सिंह एवं महामंत्री संजीत गुप्ता द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रवक्ता सुमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष स्वीटी गुप्ता, महामंत्री संजिता गुप्ता, आईटी सेल प्रमुख गुड़िया सिंह, उपाध्यक्ष जुलेखा, महामंत्री उषा देवी, उपाध्यक्ष अंशवती देवी, जिला मंत्री सरस्वती देवी आदि मौजूद रही।

हसपुरा में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 105वी जयंती के पावन अवसर पर मंडल इकाई हसपुरा ओर से रायपुर बंधवा में भाजपा के जिला महामंत्री एवं वरीय नेता रविशंकर शर्मा के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर काराकाट के सांसद माननीय महाबली सिंह एवं गोह के पूर्व विधायक भाजपा व प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा, प्रखंड महामंत्री मंटू शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद आर्य, मीडिया प्रभारी नंदन यादव, अरुण सिंह, रघुनाथ शाह, संतोष शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, राहुल शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, लाला बबलू, रागीब खां, प्रभात कुमार भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, विनोद सिंह, टुन्नू शर्मा, मोहन शर्मा आदि ने उपस्थित होकर छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सम्मानित अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।