भारतीय युवा मंच ने बांटा 800 जरुरतमंदों के बीच कम्बल    

हसपुरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध सभागार में  सोमवार को शिविर लगाकर 800 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विजय यादव ने की जबकि संचालन शाहवाज मिन्हाज ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, प्रखंड प्रमुख विजय यादव, उप प्रमुख सत्येन्द्र चौधरी एवं पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया। आगत अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय युवा मंच के वैसे जवानों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने समय समय पर अपना खून देकर लोगों की जान बचाई थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभय कुमार ने कहा कि भारतीय युवा मंच ने ग़रीब व असहायों के बीच कंबल वितरण कर एक मिसाल कायम किया है। साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद’अचल’ ने कहा कि आज जहां समाज में युवाओं में काफी भटकाव देखा जा रहा है। वही भारतीय युवा मंच ने लोगों से सहयोग लेकर कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण कर सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम की जिप प्रतिनिधि अखलाक अहमद, मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुमार, चिंटू कुमार, डॉ. अरविंद कुमार उर्फ साधु, शिक्षक अरविंद कुमार, श्रीकांत कुमार, साहित्यकार शंभू शरण सत्यार्थी एवं भोला कुरैशी ने भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय युवा मंच के जय प्रकाश, राजू भारती, चांद खान, विवेक, अनीष, अंकित, आदित्य, विकास, मंटु एवं सोनम की भूमिका सराहनीय रही।