भारतीय जनता युवा मोर्चा पटना महानगर ने क्रांति दिवस के मौके पर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। भारतीय जनता युवा मोर्चा पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक बंटी के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी व कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, संगठन सह महामंत्री शिव नारायण जी, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह एवं महानगर अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंसी जी द्वारा तिरंगा दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज तिरंगा यात्रा में जिस प्रकार से पटना की जनता खासकर युवा वर्ग ने ऐतिहासिक बनाने का काम किया है, उसके लिए पटना की जनता बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि आज पटना की जनता ने दिखा दिया है कि उसके लिए देश की आन, बान और शान तिरंगा का सम्मान सबसे पहले है।

इस मौके पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने समस्त युवाओं से अपील करते हुए कहा कि महापुरुषों, अमर बलिदानियों, देशभक्तों से प्रेरणा लें, देश-समाज की उन्नति तथा एकता व अखंडता की दिशा में विशिष्ट योगदान दें। युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आइये, अथक प्रयासों एवं बलिदानों से प्राप्त “स्वतन्त्रता” व पूर्वजों द्वारा खुशहाल देश की परिकल्पना को पूर्णता की ओर ले जाये।मिलकर नए भारत के निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग करे।

इस मौके पर भाजयुमो बिहार प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बताया कि क्रांति दिवस के मौके पर भाजयुमो कार्यकर्त्ता पुरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाल रहे है।देश को समृद्ध,शक्तिशाली,आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एकजुट होकर सभी युवाओं को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है ताकि हमारा देश पुरे विश्व में परचम लहराए।स्वलाम्बी भारत- स्वाभिमानी भारत का नारा देते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र को सशक्त व समृद्ध बनाने में अहम् भूमिका निभाए।

इस मौके पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार,प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राघवेंद्र कुमार,प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी,प्रदेश मंत्री जितेंद्र सिंह,आशीष सिन्हा,हिमांशु यादव,आयुष राय,मुकेश यादव,क्षेत्रीय प्रभारी जयंत सिंह,सुभम राज मिठू,दीक्षा प्रियंका,सनी श्रीवास्तव, अंकेश सक्सेना,अनिकेत झा,नवीनतम कुणाल व महानगर से राहुल रंजन, मयंक जायसवाल, सुमित शर्मा, संजीव सन्नी, पिंकु मेहता, अम्बरीश शर्मा, शशि शेखर, अमित गोलू, अंशुल सिंह,कार्यक्रम प्रभारी राहुल आनंद, राहुल देव, अभिजीत श्रीवास्तव, दीपु चंद्रवंसी, सन्नी मिक्की, संजीव गुप्ता,शिवम् कुमार ,संजीव प्रताप सहित पटना महानगर के समस्त पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्तिथ रहे।