तेतरिया में भक्ति जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर के तेतरिया गांव में बुधवार की रात सरस्वती पूजा के अवसर भक्ति जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वार मंडल अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्ति गीत, संगीत से समां बांध दिया। रात भर कलाकारों ने दर्शक-श्रोताओं को भक्ति के सागर में डुबोए रखा।

इस मौके पर भाजपा वार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगो में सभ्यता, संस्कार और संस्कृति का संचार होता है। आज के युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति को ज्यादा आत्मसात कर रहे हैं और भारतीय संस्कृति और संस्कारों से विमुख हो रहे हैं। इससे युवाओं को बचना चाहिए और अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर पंचम सिंह, अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद सिंह, पप्पू सिंह, पिंटु सिंह एवं राजा कुमार आदि मौजूद थे।