बेरी की रीता देवी बनी मुखिया संघ की मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अतिथि भवन में मुखिया संघ के चुनाव हेतु प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता घटराइन पंचायत के मुखिया संजय यादव ने की। बैठक में मुखिया संघ का चुनाव कराया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से पूर्व जिला पार्षद प्रफुल सिंह की पत्नी व बेरी पंचायत की मुखिया रीता देवी को प्रखंड अध्यक्ष, सलैया पंचायत के मुखिया मनोज चैधरी को उपाध्यक्ष, चेई नवादा पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह को कोषाध्यक्ष व पिपरौरा पंचायत के मुखिया धनंजय यादव को प्रवक्ता चुना गया।

इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मदनपुर पंचायत के मुखिया हामिद अख्तर, पिरवा पंचायत के मुखिया जनेश्वर यादव, महुआवां पंचायत के मुखिया अनुज भुईयां, विवेक कुमार, शिवपूजन राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।