बार एसोसिएशन ने वरीय अधिवक्ता के निधन पर की शोकसभा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जिला विधिक संघ, औरंगाबाद ने संघ के पूर्व अध्यक्ष, सरकारी व सबसे वरीय अधिवक्ता विष्णु शर्मा के निधन पर शोकसभा आयोजित की।

शोकसभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने की जबकि संचालन महासचिव नागेन्द्र सिंह ने किया। शोकसभा में अधिवक्ताओं ने कहा कि विष्णु शर्मा जिला विधिक संघ के महान हस्ती थे। उनका जन्म 18 जून 1938 को हुआ था। वे अधिवक्ता के रूप में 7 जून 1963 को बार एसोसिएशन के सदस्य बने थे। उन्होंने वकालत में 59 साल का अमूल्य और अतुलयनीय योगदान दिया। वे दीवानी वादों के प्रसिद्ध वकील थे। उनके पुत्र ओमप्रकाश शर्मा एपीपी है।

शोकसभा में कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, नागेश्वर सिंह, कामता प्रसाद सिंह, बागीश्वरी प्रसाद, महेंद्र प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, पारस शर्मा, सिद्धार्थ, अशोक कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, अमित कुमार, रणधीर सिंह, वीरेंद्र कुमार दुबे, नागेश कुमार मिश्रा, रजी अहमद, महेश प्रसाद सिंह, सतीश कुमार स्नेही, रविकुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।