बंदेया पुलिस ने अपहृत व अपहरणकर्ता को किया बरामद

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह के बंदेया पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर दाउदनगर न्यायालय में पेश किया, जहां से अपहरणकर्ता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बंदेया थानाध्यक्ष रामायण कुमार ने बताया कि मामले में चपरा गांव निवासी रणविजय ठाकुर ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के अपहरण के मामले में कांड संख्या-11/21 दर्ज कराया था। पुलिस लगातार अपहृत की तलाश कर रही थी। अपहरणकर्ता बहुत दिनों से फरार चल रहा था। बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई प्रभु शंकर ने अपहृत एवं अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर दाउदनगर न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया। अपहरणकर्ता की पहचान चपरा गांव निवासी विनोद यादव के 16 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है। उसे जेल भेज दिया गया।