नो एंट्री में बड़े वाहनों के आवागमन पर लगे रोक अन्यथा आंदोलन : प्रमोद

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे प्रमोद कुमार सिंह ने रफीगंज शहर में नो एंट्री में भी बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगाये जाने के विरोध में रफीगंज थाना के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

कहा कि शहर के महाराजगंज, रफीगंज-शिवगंज पथ एवं अन्य जगहों पर लगातार सड़क जाम की समस्या बनी हुई है। कुछ दिन पूर्व ही सड़क जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन द्वारा शहर में नो एंट्री लगाया गया था। इसके बावजूद पचार पहाड़ के ठेकेदार द्वारा ओवरलोड गाड़ियां नो एंट्री में चलाई जा रही है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है।

पुलिस प्रशासन भी इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। थानेदार को फोन करते हैं तो फोन भी नहीं उठाता है। स्कूली छात्रों और आम लोगों जाम के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती है। अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो बहुत जल्द एसपी को ज्ञापन देने के बाद रफीगंज थाना गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।