जागरुकता अभियान का दिख रहा असर, लोग ले रहे कोरोना का टीका

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंडों में कोविड-19 टीकाकरण की कार्यवाही जारी है।

साथ ही सभी प्रखंडों में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने हेतु जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जागरूक भी किया जा रहा है।

साथ ही सभी प्रखंडों में लॉकडाउन के दौरान निर्धन, निःशक्त, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को दोनों पहर भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है।