युवा राजद ने चलाया जागरुकता अभियान

Goah/Aurangabad (Liveindianews18)। युवा राजद द्वारा गोह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लोगो से रूबरू होकर सुशासन की सरकार में किस प्रकार से गरीब दलित समाज के लोग को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में हम अब जागरूक नहीं होते हैं तो आने वाले भविष्य में हमारे बच्चे भी इसी दौर से गुजरने पर मजबूर हो जाएंगे। इसलिए समय रहते इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

गोह विधानसभा में जागरुकता अभियान में शामिल राजद कार्यकर्ता।
गोह विधानसभा में जागरुकता अभियान में शामिल राजद कार्यकर्ता।

युवा राजद नेता चंदन यादव ने भी तेजस्वी यादव को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने की लोंगो से अपील की। इस दौरान चापुक पंचायत के विभिन्न  गावो में जाकर लोगों को जागरूक किया गया। घोंघी, बराही, पकरी, पोखरहा, कुड़वा आदि गांवों का नेताओं ने दौरा किया। कार्यक्रम में युवा राजद उपाध्यक्ष विकास यादव, कोषाध्यक्ष शत्रुंजय यादव, अमारी पंचायत अध्यक्ष साधु यादव, विमलेश कुमार, अरुण कुमार सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे Whatsapp Group से जुड़े- Click here

Twitter पर मिलें https://twitter.com/liveindianews18

Facebook पर मिलें– https://www.facebook.com/liveindianews18bihar

अपने मोबाइल पर अपटेप पाएं Google Playstore से ऐप डाउनलोड करें – click here