हर हिंदु में रामत्व का जागरण जरुरी : आनंद

औरंगाबाद में बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा का हुआ स्वागत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा का औरंगाबाद जिले में भव्य स्वागत हुआ।

यात्रा ने दाउदनगर से जिले में प्रवेश किया। इसके बाद यात्रा ओबरा से होती हुई औरंगाबाद जिला मुख्यालय पहुंची।

यात्रा में शामिल विहिप- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और साधु संतों ने रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस दौरान यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।

यात्रा के यहां पहुंचने पर आयोजित प्रेसवार्ता में विश्व हिंदु परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार ने हिंदुत्व एकता पर जोर दिया। कहा कि यात्रा का उद्देश्य लव जिहाद लैंड जिहाद और अलगाववाद को समाप्त करना और हर व्यक्ति में रामत्व जगाना है।

उन्होने हिन्दू समाज के संस्कार, आदर्शो के पालन एवं संस्कृति और मानबिंदुओ की रक्षा के लिए अपील की। हिन्दू समाज की वर्तमान स्थिति, समाज पर हो रहे लव जेहाद, धर्मांतरण जैसी गतिविधियों से धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के प्रति जागरुकता की आवश्यकता जताई। प्रेसवार्ता में अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी, रामाकांत सिंह एवं आदित्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।