ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर औरंगाबाद के जदयू नेताओं ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा सांसद एवं पार्टी के वरीय नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी की औरंगाबाद जिला इकाई ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

जदयू के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी संजीव कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह, समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुमताज अहमद जुगनू, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला महासचिव अधिवक्ता मो. इरशाद अहमद, कोषाध्यक्ष जहीर अहसन आजाद, देव प्रखंड अध्यक्ष शशि चैरसिया, जिला महासचिव धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जिला सचिव मुनेश कुमार सिंह, अधिवक्ता श्याम नंदन तिवारी, जिला सचिव मुजफ्फर ईमाम कुरैशी, रंजीत चंद्रवंशी, अर्जुन दास एवं मो. इमरान ने ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

सभी नेताओं ने इसके लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह, एवं पार्टी के वरीय नेता सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के प्रति आभार जताया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी संगठन में उनके राजनीतिक अनुभव एवं कौशल से समजवादी नीतियों को बढ़ाने में बल मिलेगा। वही पार्टी राष्ट्रीय क्षितिज पर अपना परचम लहरायेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू को नयी दिशा देने तथा जदयू के सांगठनिक विकास में वे मिल के पत्थर साबित होगें। पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर नयी ऊंचाईयों पर पहुंचेगा। ललन बाबू को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पहुंचे एक दूसरे को बधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पंकज पासवान, संजीव कुमार सिंह एवं तेजेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि ललन बाबू के अध्यक्ष बनने से संगठन अपने उद्देश्य और अपने अस्तित्व को सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासनबद्ध कर संगठन की सार्वजनिक नीतियों एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये गए कार्यों को लेकर आम जनता के बीच जाकर प्रचार-प्रसार करेगी और जनता की आवश्यक्ता की आधारभूत समस्याओं पर खरा उतरने की सार्थक प्रयास करेगी।