औरंगाबाद : सड़क हादसे में दो की मौत, आक्रोशितों ने NH-139 जाम कर किया हंगामा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या- 139 पर औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के पत्थरकटी गांव के पास सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने NH-139 जाम कर हंगामा किया।

बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि 10 बजे दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हो गए। मृतकों में एक दाउदनगर थाना क्षेत्र के पथरकट्टी निवासी 22 वर्षीय सुरेंद्र कुमार एवं हसपुरा थाना क्षेत्र के टनकुप्पी निवासी रणधीर कुमार के रूप में की गई। जबकि सड़क दुर्घटना में पथरकट्टी निवासी संतोष कुमार और भगवान कुमार घायल हैं।

घायलों का इलाज दाऊदनगर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से दोनों गांव मे मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से दोनों गांव मे मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोनों बाइकों की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर
शनिवार रात पथरकट्टी निवासी सुरेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ बाइक से अरंडा की ओर से घूमकर घर लौट रहे थे। वहीं, टनकुप्पी निवासी रणधीर कुमार बाइक से ओबरा जा रहे थे। इसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन के चकमे से दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से रात्रि में ही उठाकर उन्हें दाउदनगर के एक निजी हॉस्पिटल में लाया गया, जहां के चिकित्सकों ने दो युवकों को अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर रेफर कर दिया। जिसके बाद अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का इलाज दाउदनगर के निजी हॉस्पिटल अरविंद हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

इधर सुबह 9 बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। इधर सड़क जाम के कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गई है।