एसपी ने किया सात पुलिस निरीक्षकों का तबादला, सतीश बिहारी को औरंगाबाद नगर थाना की कमान

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस महकमे में सात पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया है।

श्री मिश्रा ने बताया कि पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार को मद्य निषेध कोषांग, औरंगाबाद का प्रभारी बनाया गया है जबकि सतीश बिहारी शरण को औरंगाबाद नगर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही देवानंद राउत को औरंगाबाद पुलिस केंद्र का प्रभारी परिचारी प्रवर की जिम्मेवारी दी गई है।

साथ ही पवन कुमार को दाउदनगर अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है जबकि विजेंद्र कुमार सिंह को नबीनगर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विजय कुमार सिंह को औरंगाबाद मुफ्फसिल पुलिस अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।