औरंगाबाद एसपी ने किया कई थानाध्यक्षों को बदला, जानिए कौन कहां गए

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले में कई थानों के थानाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने रविवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार को दाउदनगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वर्तमान में अंजनी कुमार मद्य निषेध पुलिस कार्यालय में प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। माली थानाध्यक्ष पवन कुमार को ढिबरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। ढिबरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को जम्होर थानाध्यक्ष बनाया गया है। जम्होर थानाध्यक्ष संजय कुमार-1 को रिसियप थानाध्यक्ष बनाया गया है।

रिसियप थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को माली थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपहारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी को टंडवा थानाध्यक्ष बनाया गया है। पौथू थानाध्यक्ष धनंजय कुमार-1 को अनुसूचित जाति-जनजाति थानाध्यक्ष बनाया गया है। दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली को रफीगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है।

नगर थाना में पदस्थापित मनेश कुमार को कासमा थानाध्यक्ष बनाया गया है। मुफस्सिल थाना में पदस्थापित एसआई चंद्रशेखर कुमार सिंह को पौथू थानाध्यक्ष बनाया गया है।

दाउदनगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता को उपहारा थानाध्यक्ष बनाया गया है। नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शिशुपाल कुमार को देवकुंड थानाध्यक्ष बनाया गया है। देव थाना के एसआई कन्हैया कुमार को खुदवां थानाध्यक्ष बनाया गया है।