औरंगाबाद के सांसद ने पलामू में की उत्तर कोयल नहर परियोजना की समीक्षा, काम में जेजी लाने का दिया निर्देश

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। झारखंड के पलामू जिले के मेदिनिनगर स्थित समाहरणालय में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह, पलामू के सांसद बीडी राम एवं उपायुक्त शशि रंजन की उपस्थिति में उत्तर कोयल नहर परियोजना(मंडल डैम) को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

समीक्षा बैठक में सांसद सुशील कुमार सिंह नेे द्वारा परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। मंडल डैम में फाटक लगाने, बराज की मरम्मत, विस्थापितो को शीघ्र मुआवजा भुगतान, वन बिभाग से अनापति प्रमाण पत्र लेने, कंक्रीट लाइनिंग, चिन्हित स्थानों पर एसएलआर व ब्रिज का निर्माण कराने की धीमी प्रक्रिया पर सांसद ने आपत्ति की। उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सांसद ने कहा कि आप सभी लोग जल्द से जल्द तेजी लाकर इस कार्य को पूर्ण कीजिए। जब टाइगर प्रोजेक्ट की इतनी बड़ी बाधा भी खत्म हो गयी। फिर भी आप पदाधिकारियों के द्वारा इस बात को कहा जाना कि नहर में झाड़ी उग गया। पेड़ उग गया। यह कहना उचित नहीं है। वन बिभाग के पदाधिकारियों को कहा कि आप जल्द से जल्द पेड़ काटने का परमिशन दीजिए ताकि काम में तेजी लाया जाए।

गौरतलब है कि सांसद ने 24 मई को उत्तर कोयल नहर का 103 आरडी से लेकर 0 आरडी मोहम्मदगंज तक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद 26 मई को नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इस बैठक में भी कार्यों की प्रगति धीमी होने पर सांसद ने असंतोष व्यक्त किया था। इस् परियोजना से 1.12 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इस कार्य के पूर्ण होनेे से मगध प्रमंडल के नबीनगर, कुटुम्बा, देव, मदनपुर, रफीगंज, बारुण, औरंगाबाद, आमस, गुरुआ, कोंच के किसानों की उपज दुगुनी होगी और क्षेत्र में खुशहाली आएगी। इस बैठक में वाप्कोस लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारी संजय शर्मा, डीएफओ सौमित्र शुक्ला, आरएमसी के कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार सिंह, मुकेश कुमार, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता सुजीत कुमार सिंह, सत्यपाल दुबे, सुभाष कुमार, राजेश कुमार चैधरी, भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि आकाश कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।