मृतक के परिजनों से मिले औरंगाबाद के सांसद

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह रफीगंज प्रखंड के गुलाब बिगहा में पवन शर्मा के बड़े भाई मनोज कुमार शर्मा का निधन हृदय गति रुकने के कारण देहांत हो गया था।

जानकारी मिलते ही उनके परिवार के लोगो से मुलाकात कर सांसद शोक ने संवेदना व्यक्त किया। स्व. मनोज शर्मा आरपीएफ में झारखंड के मुरी में कार्यरत थे। सांसद ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, किसान मोर्चा ग्रामीण के अध्यक्ष नवीन शर्मा, समाजसेवी मो. साबिर खान, गुड्डू शर्मा, नगर अध्यक्ष बबल सोनी, ग्रामीण महामंत्री सतीश शर्मा, बबलू सिंह, राजेश शर्मा, भाजपा नेता सुरज सिंह, शुभम सिंह, विवेक शर्मा, रौशन शर्मा, विक्की कुमार एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।