यूपी चुनाव के लिए औरंगाबाद के सांसद ने भदोही में संभाला मोर्चा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा आलाकमान के निर्देश पर औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश के भदोही विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरे पर है।

इस दौरान सांसद ने गुरुवार को भदोही के भाजपा संगठन के जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की। बैठक में भदोही के विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी एवं गया के पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला प्रभारी एवं तीन विधानसभा भदोही, औराई, ज्ञानपुर के प्रभारी अनिल स्वामी भी मौजूद थे। सांसद ने संगठनात्मक बैठक कर चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है और बूथ लेबल तक हमारे कार्यकर्ता है । भाजपा के हर कार्यकर्ता को अपना दायित्व पता है और भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा सरकार के कार्यो को जनता तक पहुंचाते है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 325 से ऊपर सीट जीतकर दुबारा मजबूत सरकार बनाएगी।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया विकास का कार्य अति सराहनीय है। प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2 करोड़ 42 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे है। स्टार्टअप नीति के अंतर्गत 5 लाख युवाओ को एवं 1.50 करोड़ से अधिक श्रमिको को मनरेगा में रोजगार मिला है। 10 लाख स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1 करोड़ को रोजगार मिला है एवं 1.67 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन दिया गया है। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नागेन्द्र सिंह, बक्सर के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरियावां अजय मोदनवाल, मंडल प्रभारी सुनील मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ता सहसराम उपाध्याय, चन्द्रमा उपाध्याय, जयचन्द यादव, नन्हे सिंह, बृजेश सिंह एवं मेवालाल आदि उपस्थित रहे।