औरंगाबाद-दाउदनगर के एसडीओ ने किया अपने कार्यालयों का औचक निरीक्षण, गायब मिले 13 कर्मी, शोकॉज

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के सदर अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान कुल 6 कर्मी अनुपस्थित पाए गए जिनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। वही दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह ने भी दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान कुल 7 कर्मी अनुपस्थित पाए गए जिनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। साथ ही प्रधान सहायक को सभी कर्मियों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।