औरंगाबाद : पंचायत चुनाव में 6557 पदों के लिए उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 16.5 लाख वोटर, जानिए पूरा डिस्टेल्स

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। पंचायत चुनाव-2021 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही औरंगाबाद जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारी को तेज कर दिया है। चुनाव की तैयारी की जानकारी देने के लिए जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में डीएम ने कहा कि राज्य के अन्य जिलों की भांति औरंगाबाद जिलें में भी पंचायत चुनाव 11 चरण में संपन्न होगा। जिले के कुल 11 प्रखंडों में जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, ग्राम कचहरी के पंच एवं सरपंच के कुल 6557 पदों के लिए चुनाव निर्धारित तारीखों पर संपन्न होंगे।

चुनाव में कुल 16.5 लाख मतदाता 2941 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी प्रकार के आवष्यक प्रबंध किये जा रहे है। प्रथम चरण में औरंगाबाद प्रखंडमें चुनाव होगा। इसके लिए एक सितम्बर को अधिसूचना जारी होगी। 2 सितम्बर से 8 सितम्बर तक नामांकन होगा। 11 सितम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 12 सितम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित किये जाएंगे। इसके बाद 24 सितम्बर को मतदान और 26 सितम्बर को मतगणना होगी।

दूसरे चरण में नबीनगर प्रखंड में चुनाव होगा। इसके लिए 6 सितम्बर को अधिसूचना जारी होगी। 7 सितम्बर से 13 सितम्बर तक नामांकन होगा। 16 सितम्बर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 18 सितम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित किये जाएंगे। इसके बाद 29 सितम्बर को मतदान और 1 अक्टूबर को मतगणना होगी।

तीसरे चरण में बारुण प्रखंड में चुनाव होगा। इसके लिए 15 सितम्बर को अधिसूचना जारी होगी। 16 सितम्बर से 22 सितम्बर तक नामांकन होगा। 25 सितम्बर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 27 सितम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित किये जाएंगे। इसके बाद 8 अक्टूबर को मतदान और 10 अक्टूबर को मतगणना होगी।

चौथे चरण में रफीगंज प्रखंड में चुनाव होगा। इसके लिए 24 सितम्बर को अधिसूचना जारी होगी। 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक नामांकन होगा। 4 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 6 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित किये जाएंगे। इसके बाद 20 अक्टूबर को मतदान और 22 अक्टूबर को मतगणना होगी।

पांचवें चरण में दाउदनगर प्रखंड में चुनाव होगा। इसके लिए 29 सितम्बर को अधिसूचना जारी होगी। 30 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक नामांकन होगा। 9 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 11 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित किये जाएंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को मतदान और 26 अक्टूबर को मतगणना होगी।

छठे चरण में गोह प्रखंड में चुनाव होगा। इसके लिए 4 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नामांकन होगा। 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 18 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित किये जाएंगे। इसके बाद 3 नवम्बर को मतदान और 13 नवम्बर को मतगणना होगी।

सातवें चरण में मदनपुर प्रखंड में चुनाव होगा। इसके लिए 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नामांकन होगा। 28 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित किये जाएंगे। इसके बाद 15 नवम्बर को मतदान और 17 नवम्बर को मतगणना होगी।

आठवें चरण में ओबरा प्रखंड में चुनाव होगा। इसके लिए 20 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक नामांकन होगा। 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 1 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित किये जाएंगे। इसके बाद 24 नवम्बर को मतदान और 26 नवम्बर को मतगणना होगी।

नवें चरण में हसपुरा प्रखंड में चुनाव होगा। इसके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक नामांकन होगा। 1 नवम्बर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 3 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित किये जाएंगे। इसके बाद 29 नवम्बर को मतदान और 1 दिसम्बर को मतगणना होगी।

दसवें चरण में देव प्रखंड में चुनाव होगा। इसके लिए 25 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक नामांकन होगा। 5 नवम्बर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 8 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित किये जाएंगे। इसके बाद 8 दिसम्बर को मतदान और 10 दिसम्बर को मतगणना होगी।

ग्यारहवें चरण में कुटुम्बा प्रखंड में चुनाव होगा। इसके लिए 17 नवम्बर को अधिसूचना जारी होगी। 18 से 24 नवम्बर तक नामांकन होगा। 27 नवम्बर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 29 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटित किये जाएंगे। इसके बाद 12 दिसम्बर को मतदान और 14 दिसम्बर को मतगणना होगी।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)