अतुल अंजान का कांग्रेस पर तंज : राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले, उनके विधायक भाजपा से जुड़ रहे

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 24 वें राज्य सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल कुमार अनजान ने कहा कि भारती राष्ट्रीय आंदोलन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बड़ी ही महती भूमिका रही है। सबसे ज्यादा क्रांतिकारी और स्वतंत्रा सेनानी भाकपा के पास है, उतना किसी अन्य पार्टियों के पास नहीं है।

बांका के धोरैया में आम सभा को सम्बोधित करते अतुल कुमार अनजान

हैदराबाद निजाम के खिलाफ भाकपा ने सी राजेश्वर राव के नेतृत्व में शस्त्र आंदोलन की शुरुआत की थी, इसके बाद हैदराबाद के निजाम ने भारत गणराज्य में शामिल होने का फैसला लिया। भारतीय जनता पार्टी के लोगों का देश की आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजे रजवाड़े के खिलाफ भाकपा ने लड़ाई लड़ी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कराया। आज मोदी की सरकार बैंकों का निजीकरण कर रही है। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है।

उन्होंने कहा कि इतिहास करवट बलने बदलने लगा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी का जाना तय हो गया है। उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जहां भारत जोड़ो यात्रा पर निकल चुकी है, वहीं कांग्रेस के विधायक भाजपा को जोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज तक सीपीआई के किसी नेताओं के यहां सीबीआई और ईडी का रेड नहीं पड़ा है जबकि हमारी पार्टी के नेता केंद्र से लेकर कई राज्य सरकारों में मंत्री भी रहे। भाकपा राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना सबसे बड़ा दुश्मन कम्युनिस्ट पार्टी को मानते हैं। भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों के खिलाफ अगर सबसे ज्यादा कोई बोलता है तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोग ही बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ग्रामीण बिहार की पार्टी है। हमारा 24 वें बिहार राज्य सम्मेलन भी ग्रामीण क्षेत्रों में ही हो रहा है। पार्टी का नारा है चलो गांव की ओर। इसकी शुरुआत हमने अपने 24 वें राज्य सम्मेलन से की है। उन्होंने पार्टी की शाखाओं को मजबूत करने पर बल दिया। किसानों और मजदूरों के आंदोलन के बल पार्टी को पुरानी तेवर में लाने का आह्वान किया।

कॉमरेड अतुल कुमार अंजान ने कहा कि बदली हुई परिस्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की भूमिका काफी बढ़ गई है। हमारे कंधे पर वाम और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करने का दायित्व है। हम अपना कदम भी बढ़ा रहे हैं। वाम दलों के साथ-साथ धर्मनिरपेक्ष ताकतों को भी एक होना होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जहां एक तरफ भारत जो यात्रा पर कितने बजे हैं वह छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मुख्यमंत्री बघेल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आदिवासी नेता पूर्व विधायक मनीष कुंजम को पदयात्रा निकालने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। यह फैसला कांग्रेस पर ही भारी पड़ने वाला है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नागेन्द्र नाथ ओझा ने कहा कि बिहार में पार्टी गरीब मजदूरों के बीच में है। बिहार में एक बार फिर भूमि संघर्ष तेज करना है।