रफीगंज से चुनाव हारने के बावजूद जनता की समस्याओं के निदान में सक्रिय अशोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू के वरिष्ठ नेता और हाल तक रफीगंज से विधायक रहे अशोक कुमार सिंह विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी जनसेवा में समर्पित है।

http://एमएलसी की तस्वीर देख भड़के भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष

हालांकि उनके चुनाव हारने के बावजूद जदयू नीत एनडीए की ही राज्य में सरकार बनी है। इस कारण चुनाव हारने के बाद भी वें अघोषित रुप से सता में ही है क्योकि वें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी है, सर्वविदित है। श्री सिंह जैसे विधायक के रुप में क्षेत्र में एक्टिव रहते थें, वैसे ही पूर्व विधायक के रुप में भी एक्टिव है। वर्तमान में रफीगंज से निर्वाचित विधायक चुनाव जीतने के बाद और विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद से पटना में ही है। वही श्री सिंह जैसे विधायक रहने पर सत्र खत्म होने पर तत्काल क्षेत्र में होते थें, उसी तरह आज भी क्षेत्र में डटे है।

लोगों से बात करते रफीगंज के पूर्व विधायक

यही वजह है कि उनके बलवंत बिगहा स्थित आवास पर लोग लगातार उनसे मिलने आ रहे है। वें रफीगंज और मदनपुर की जनता से दिल खोल कर मिल रहे है और लोगों की समस्याओं को सुन कर संबंधित विभागों के पदाधिकारीयो से बात कर समस्या का निवारण भी करा रहे है। उन्होने कहा कि चुनाव में हार जीत तो लगा ही रहता है। आज हारे है तो कल जीत जाएंगे। मेरे लिए हारने का मतलब यह कतई नही है कि अन्य नेताओं की भांति क्षेत्र छोड़ दूं। मैं यही की मिट्टी में पला-बढ़ा हूं। इस नाते जैसे पहले क्षेत्र में रहा करता था, वैसे ही अब भी हूं। मैंने जनता की सेवा का संकल्प ले रखा है और यह निरंतर जारी रहेगा।