भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता व हँसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे अरुण बाबू : पुरूषोत्तम

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के टंडवा मंडल अध्यक्ष व नवीनगर प्रखंड के बेनी निवासी अरुण कुमार सिंह का शनिवार को तड़के निधन हो गया।

वे पिछले 10 दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनका इलाज नवीनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन स्थित गम्भीर होने पर उन्हें नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे पत्नी व तीन पुत्र समेत पूरा भरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने गहरा शोक जताया है। अरुण सिंह के निधन को उन्होंने व्यक्तिगत क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। वे दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों पर चलने वाले थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यों में उनकी भागीदारी होती थी। श्री सिंह ने कहा उनके द्वारा प्रधानमंत्री के महत्वकांक्षी पहल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जन जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल यात्रा में उनका अपार सहयोग था। उनकी सादगी, सरलता व कर्मठता अपने आप मे एक मिशाल थी।

वे सार्वजनिक जीवन में हमेशा जमीन से जुड़ कर काम करते थे। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में अपने कर्तव्य निष्ठा के प्रतिमान सदैव खड़ा रहते थे। पार्टी के किसी कार्य के लिए उनका पास श्नाश् शब्द नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि वे हँसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। हर किसी के बीच लोकप्रिय थे। भाजपा ने एक महान सिपाही खोया है तो हमने एक भाई, सलाहकार, दुख-सुख का साथी खो दिया है। अरुण बाबू के निधन से जो खालीपन हुआ है उसे निकट भविष्य में भरना असम्भव है। टंडवा मंडल अध्यक्ष के निधन पर भाजपा नेता इंद्रदेव यादव, ब्रजेंद्र कुमार सिंह, रविशंकर शर्मा, सुनील सिंह, उज्जवल कुमार, अशोक पांडेय, अरविंद सिंह, विजय प्रसाद निराला, अनिल गुप्ता, रघुनाथ राम, रामकेवल सिंह, राहुल कुमार, विनोद शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, मुकेश साव, राजकुमार पासवान, अनिल पांडेय, अमन कुशवाहा, विवेकानंद मिश्रा, संजय गुप्ता, राम रूप सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, लालेंद्र शर्मा, मधेश्वर चंद्रवंशी, जम्होर मुखिया सुरेंद्र गुप्ता, टुना प्रसाद गुप्ता, रामशरण प्रसाद, राकेश कुमार देवता ने भी शोक व्यक्त किया है।