ईंट भट्ठा के मुंशी हत्याकांड का एक और अभियुक्त गिरफ्तार

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज पुलिस ने इमादपुर गांव निवासी मौसूफ अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष राम इकबाल ने बताया कि कांड संख्या-99/22 के मामले में 14 मार्च की रात लभरी गांव के पास ईंट भट्ठा के प्रहरी हसनपुर गांव के 59 वर्षीय कामेश्वर यादव की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले ईंट भट्ठा के मालिक केराप गांव निवासी नेशाद अहमद द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

हत्या के मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वैज्ञानिक अनुसंधान से पता चला कि मौसूफ अहमद की भी इस घटना में संलिप्तता है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।