औरंगाबाद के ओरा से अनीता देवी मुखिया निर्वाचित, निवर्तमान मुखिया सविता देवी हारी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के प्रथम चरण की मतगणना जारी है।

औरंगाबाद सदर प्रखंड के 15 पंचायतों के मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच एवं जिला पार्षद पद के लिए मतगणना शहर के किशोरी सिंहा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में जारी है।

ओरा पंचायत से अनिता देवी मुखिया पद का चुनाव जीती है।उन्होने निवर्तमान मुखिया सविता देवी को 158 मतों के अंतर से हराया। विजेता प्रत्याशी अनिता देवी को 1668 मत मिले जबकि उनके निकतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान मुखिया सविता देवी को 1510 मिले। वही सोनामति देवी 697 मत पाकर तीसरे स्थान पर रही। शेष पंचायतों की मतगणना जारी है। अपडेट के लिए देखते रहे www.liveindianews18.in