रफीगंज में ठंड लगने से आंगनबाड़ी सेविका की मौत

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के बाबूगंज वार्ड नंबर 6 में आंगनबाड़ी सेविका 47 वर्षीय देवंती कुमारी की ठंड लगने से मृत्यु हो गई।

मृतका के पति अजय कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम 4 बजे उसे नगर पंचायत कार्यालय में बुलाया गया और जाति जनगणना को लेकर कागजात सौंपा गया। उसके बाद वह घर आते ही बोली कि ठंड लग रहा है। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने नस टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका की 4 पुत्री एवं दो पुत्र हैं। दो पुत्री विवाहित है और बाकी दो पुत्री व दो पुत्र अविवाहित है।

वह अपने पीछे पुत्र-पुत्रियों पंकज कुमार, अर्चना कुमारी, नितीश कुमार, दिव्या कुमारी को छोड़कर चली गई। रविवार को सूचना मिलते ही पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी संतोष कुमार साव, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता, राजू कुमार मिश्रा, रविंद्र प्रसाद, प्रकाश सौंडिक, शिक्षक अर्जुन चौधरी मृतका के घर पर पहुंचे और परिजनों को मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।