निधि समर्पण अभियान के लिए टोली गठित

बारुण(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण लिए निधि समर्पण अभियान के तहत बारुण प्रखंड के जनकोप पंचायत के सोहर बिगहा एवं चंदौली गांव में रविवार को आशु सिंह एवं पप्पू सिंह के नेतृत्व में टोली का गठन किया गया।

टोली के प्रमुख मृत्युंजय कुमार, सह प्रमुख संजीत कुमार मेहता, राहुल कुमार, शशिकांत कुमार एवं चंदन कुमार बनाये गये। टोली प्रमुख ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य धन संग्रह नहीं बल्कि जन संग्रह है। यह न तो दान है, न चंदा, न धन उगाही, न वसूली है।

यह एक पुनीत अभियान है ताकि इसमें अधिक से अधिक लोग श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर तथा भक्तों से सीधे जुड़ सकें। लोग गर्व से कह सकेंगे कि मंदिर हमारा है, तभी तो यह सिर्फ राम मंदिर नहीं राष्ट्र मंदिर कहलाएगा।