शराब के धंधेबाजों से मेलजोल रखने के आरोपी अम्बा थानाध्यक्ष सस्पेंड, नरेंद्र नये थानेदार

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के पुलिस कप्तान कांतेष कुमार मिश्रा ने शराब मामले में गड़बड़ी करने तथा धंधबाजों से मेल रखने के आरोप में अम्बा थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

साथ ही जैनेंद्र के स्थान पर पुलिस केंद्र में पदस्थापित दारोगा नरेंद्र कुमार को अम्बा थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले अम्बा थाना पुलिस ने एक कार से शराब की खेप बरामद की थी। इसकी जब्ती सूची में गड़बड़ी की षिकायत एसपी को मिली थी। श्री मिश्रा ने बताया कि अम्बा थानाध्यक्ष जैनेंद्र के खिलाफ कई बार शिकायत मिली। इसके बाद एसडीपीओ गौतम शरण ओमी से शिकायतों की जांच कराई। जांच में मामला सत्य पाया गया।

एसडीपीओ के जांच प्रतिवेदन के बाद उन्होंने आरोपी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। सूत्रों के अनुसार अम्बा थानाध्यक्ष ने तस्करों द्वारा एक लग्जरी कार में छिपाकर ले जाए जा रहे देशी व अंग्रेजी शराब को बरामद किया था। इसके बाद जब्ती सूची में हेरफेर कर कुछ बोतल अंग्रेजी शराब गायब कर दिया था। वहीं शराब कारोबारियों से भी उनकी मिली भगत थी। हर दिन उनके थाना के आसपास से कारोबारी झारखंड से शराब लेकर गुजरते थे। इसका पूर्व में एक वीडियो भी वायरल हुआ था।