अम्बा पुलिस ने थाना में की शराब के साथ पकड़े गये युवक की बेरहम पिटाई, शरीर पर दिख रहे चोट के गहरे निशान

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद में अम्बा पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है।

शराब मामले में पकड़े गए एक युवक की पुलिस पर लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। युवक के शरीर पर कई जगह डंडे के निशान दिखाई दे रहे है। बताया जाता है कि पुलिस ने गश्ती के दौरान अंबा चैक से युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया।

युवक की पहचान उधन बीघा गांव निवासी कौशल कुमार के रूप में की गई। है। इसके बाद उसे थाना लाया गया, जहां थानाध्यक्ष बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया। युवक के परिजनों ने थानाध्यक्ष द्वारा बर्बरतापूर्वक की गई पिटाई से काफी आक्रोशित हैं। उन्होने वरीय अधिकारियों से थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।