जिला विधिक संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष-महासचिव समेत सभी पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जिला विधिक संघ, औरंगाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष सह चुनाव समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को जिला विधिक संघ चुनाव-2021 के नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी।

संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह और महासचिव नागेन्द्र सिंह ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से औरंगाबाद जिला विधिक संघ एक उच्चा मुकाम हासिल करेगा।

उन्होने चुनाव समिति के कार्यों का प्रशंसा की। वरीय अधिवक्ता जीपी विष्णु शर्मा ने चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह, सदस्य वृजा प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, अखिलेश पाठक, अवध किशोर पांडेय को पगड़ी और बुके देकर सम्मानित किया। सभी निर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रफुल्लित दिखे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सतीश कुमार स्नेही ने दी।