मदनपुर के सभी 19 पंचायतों के सभी पदों के चुनाव परिणाम घोषित, जाने- कौन कहां से जीते, क्या रहा हार व जीत का अंतर

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के सातवें चरण में औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के सभी 19 पंचायतों के चुनाव परिणाम बुधवार को औरंगाबाद शहर के किशोरी सिंहा महिला कॉलेज मतगणना केंद्र में मतों की गिनती के बाद देर शाम तक घोषित कर दिए गये।

देखे कौन किस पंचायत के मुखिया बने-

आज हुए मतगणना के मुताबिक मदनपुर प्रखंड के पिपरौरा पंचायत से धनंजय कुमार ने जीत दर्ज की। उन्हें 1407 मत मिले। दूसरे नंबर पर शशि रंजन कुमार को 1109 मत मिले। 298 मतों से उन्होंने जीत दर्ज की। वार पंचायत से शिवपूजन राम जीते जिन्हें 2278 मत मिले। दूसरे नंबर पर कैलाश पासवान रहे जिन्हें 2167 मत प्राप्त हुए। 111 मतों के अंतर से उन्होंने जीत दर्ज की। एरकी कला पंचायत से शकुंतला देवी ने जीत दर्ज की जिन्हें 1742 मत मिले। दूसरे नंबर पर कंचन देवी रहीं जिन्हें 1347 मत मिले। 395 मतों के अंतर से शकुंतला देवी दूसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रही। दधपी पंचायत से अनीता कुमारी जीतीं जिन्हें 1962 मत मिले। दूसरे नंबर पर रही साधना कुमारी को 1787 मत प्राप्त हुए। 175 मतों के अंतर से अनीता कुमारी ने जीत दर्ज की।

मनिका पंचायत से रेशमी देवी ने 1952 मत प्राप्त कर 520 मतों के अंतर से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर रहीं गीता देवी को 1432 मत मिले। घोड़ा डिहरी पंचायत से शोभा देवी 2035 मत लाकर जीत दर्ज करने में सफल रहे। दूसरे नंबर पर कविता देवी रही जिन्हें 1973 मत मिले। 62 मतों के अंतर से शोभा देवी चुनाव जीत गई। नीमा आजन पंचायत से सुशीला देवी ने रिकॉर्ड 2005 मतों से जीत हासिल की। सुशीला देवी को 2870 जबकि दूसरे नंबर पर रहे उपेंद्र यादव को मात्र 865 मत मिले।

घटराइन पंचायत से संजय कुमार यादव 58 मतों के मामूली अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे। संजय कुमार यादव को 1064 जबकि मणि देवी को 1006 मत मिले। बनिया पंचायत से सीता देवी चुनाव जीतने में सफल रहीं उन्हें 1152 मत मिले। दूसरे नंबर पर राजमतिया देवी रही जिन्हें 980 मत प्राप्त हुए। 172 मतों के अंतर से सीता देवी ने जीत दर्ज की। महुआवां पंचायत से अनुज भुइयां जीते जिन्हें 1845 मत मिले। राजेश कुमार को 1504 मत मिले और वह 341 मतों से चुनाव हार गए।

चेई नवादा पंचायत से विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें 1503 मत मिले। दूसरे नंबर पर ओम प्रकाश यादव रहे जिन्हें 1239 मत मिले। 264 मतों के अंतर से विकास कुमार सिंह ने जीत हासिल की। पिरथू पंचायत से रानी सिंह विजेता घोषित की गई जिन्हें 1962 मत मिले। दूसरे नंबर पर धनमंती देवी रहीं जिन्हें 1289 मत मिले। 673 मतों के अंतर से रानी सिंह विजेता घोषित की गई।

सलैया पंचायत से मनोज कुमार चौधरी ने 1234 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 2751 मत मिले जबकि सरयू पासवान को 1517 मत मिले। पिरवां पंचायत से जनेश्वर यादव ने मात्र 19 मतों के अंतर से जीत हासिल कर ली। जनेश्वर यादव को 878 जबकि विनोद सिंह को 859 वोट मिले। खिरियावां पंचायत से सविता देवी 257 मतों से जीती। उन्हें 2072 मत मिले जबकि गीता देवी को 1815 मत प्राप्त हुए।

बेरी पंचायत से रिता देवी ने 1188 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 3061 जबकि दूसरे नंबर पर सविता देवी को 1873 मत मिले। मदनपुर पंचायत में भी बदलाव हो गया। यहां से हमीद अख्तर ने 313 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 1699 मत मिले। मुखिया सुरेंद्र प्रसाद को 1386 मत मिले और वे चुनाव हार गए।

उतरी उमगा से विवेक कुमार ने 190 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 1138 जबकि दूसरे नंबर पर रहे धनंजय कुमार को 948 मत मिले। दक्षिणी उमगा पंचायत से संध्या देवी ने 234 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। संध्या देवी को 3194 और उपविजेता खुशी देवी को 2960 मत मिले।

ये उम्मीदवार पंचायत समिति सदस्य हुए निर्वाचित

जिला पार्षद पदों का परिणाम-

पंचायत चुनाव 2021 परिणाम अपडेट: जिला परिषद के सदस्य पद

जिला परिषद क्षेत्र संख्या – 10

विजेता- विकास कुमार – 9181

उप विजेता- अभय कुमार शिकारी – 6034

जिला परिषद क्षेत्र संख्या – 11

विजेता- शंकर यादव – 11747
उप विजेता- अरुण कुमार सिंह – 9439

जिला परिषद क्षेत्र संख्या – 12

विजेता- कंचन देवी – 7414

उप विजेता- मंजू देवी – 6722

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)