बिहार कांग्रेस अध्यक्ष से अखिलेश की छुट्टी, राजेश कुमार बनाये गए नए प्रदेश अध्यक्ष

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह की अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी। कांग्रेस ने औरंगाबाद जिले के कुटुंबा से विधायक राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राजेश कुमार, नए प्रदेश अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस

मंगलवार को कांग्रेस के महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने राजेश कुमार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति करने का पत्र जारी किया है। पत्र में अखिलेश सिंह के कार्यकाल की सराहना की गई है।