विष्णु महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष बने अजीत सिंह

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जम्होर में विष्णुधाम महोत्सव के आयोजन को लेकर एक कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से समाजसेवी अजीत कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया।

http://सुगवा के मरबो धनुष से सुगा गिरे मुरुछाय के गीतों से गुंजा ओबरा

वही मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता को उपाध्यक्ष, महासचिव पप्पू जवाला सिंह को महासचिव, उप मुखिया अजीत कुमार सिंह को सचिव तथा पंचायत समिति सदस्य अनिल अग्रवाल को सह सचिव एवं उप सरपंच सतीष कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी बनाए गए।

सबो ने कहा की रढुवा धाम में विष्णु महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमे आप लोगो का सहयोग अपेक्षित है। महोत्सव मे विभिन्न तरह की कला, गीत संगीत की प्रस्तुति होगी। इस मौके पर डॉ. सुरेश विद्यार्थी, राजेंश रंजन, अशोक गुप्ता, विजय जायसवाल, महेंद्र प्रसाद, पूर्व पैक्स अध्यक्ष चन्द्रावती देवी, सोमनाथ प्रसाद, गौरीशंकर प्रसाद, जितेंद्र कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।