अगलगी ने शारदा व अजय की बेटी के हाथ पीले करने की उम्मीदों पर फेरा पानी, शादी का सारा सामान जला

घेजना गांव में एक दर्जन दलितों के घर राख, लाखो का नुकसान, घर मे रखे फ्रिज कूलर,पंखा, टीबी जलकर राख

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह थाना क्षेत्र के देवहरा पंचायत के घेजना गांव में सोमवार की दोपहर अचानक आग लगने से 10 घर जलकर राख हो गये।

आग सबसे पहले संजय पासवान के घर मे लगी। आग लगने के समय सभी परिजन घर मे ही थे। पास के शारदा पासवान आग देखकर चिलाने लगा। पीड़ित का घर गांव के किनारे होने के कारण लोगो को पहुंचने में देर हुई। इस वजह से आग ने शारदा पासवान के घर को भी आगोश में ले लिया। आग की लपेटे इतनी भयावह थी कि एक के बाद एक घर जलने लगा। लोगो ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी। गोह थाना से दमकल भेजा गया। तबतक आग ने दस घर को अपने आगोश में ले लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोजपा नेता राकेश कुमार, सुनील सिंह, उमेश पासवान, रणधीर पासवान एवं कुमार आर्य ने अधिकारियों को सूचना देकर गोह थाना एवं दाउदनगर से दो दमकल मंगाया गया तबतक बारह घर जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में संजय पासवान, शारदा पासवान, अजय पासवान, गोविंद पासवान, मनोज पासवान, छोटन पासवान, गिरजेश पासवान, दिनेश पासवान, रवि पासवान, योगेश पासवान, मुनेश पासवान एवं शिव बच्चन पासवान का घर जला है। अगलगी में घरों रखी खाने पीने की सभी सामग्री सहित घर के सभी बच्चों एवं बड़ों के कपड़े, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, चैकी, खटिया, फ्रिज, कूलर, पंखा, टीवी, कई इलेक्ट्रॉनिक समान सहित सभी सामग्री जल गई हैं। अगलगी की घटना में कई बकरियां भी जली है। अगलगी से सबसे ज्यादा क्षति शारदा पासवान एवं अजय पासवान को हुई है। दोनो के घर मंे बेटी की शादी है। एक की बेटी अमृता का हाथ पीले होने से पहले ही घर मे रखा शादी का सारा सामान जलकर राख। शादी में देने को लेकर बाइक खरीदने के लिए रखे डेढ़ लाख रुपये भी जल गये। अगलगी पीड़ित हाहाकार कर रहे है।


गौनपुरा में खलिहान में लगी आग-

गोह थाना क्षेत्र के ही गौनपुरा गांव में भी उसी समय खलिहान में आग लगी जिस समय घेजना गांव में आग लगी थी। अगलगी में उपास यादव, सुखेन्द्र यादव व राजेश्वर यादव के खलिहान में रखा हजारो का पुआल जलकर राख हो गया। पीड़ित किसानों का कहना है कि आग लगने के कुछ ही देर बाद दमकल कर्मियों को सूचना दी गई लेकिन घंटो बीतने के बावजूद दमकल नही आया। इसके कारण तीन किसानों के खलिहान में रखे हजारो के पुआल जलकर राख हो गये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।