तबादले के बाद छः एडीजे ने अन्य एडीजे को दिया चार्ज

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में छः अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों ने तबादले के बाद मंगलवार को अपना-अपना चार्ज अन्य एडीजे को दिया।

एडीजे-14 ब्रजेश कुमार पाठक ने एडीजे-1 वैकेंट कोर्ट, एडीजे-6 विवेक कुमार और एडीजे सुनील दत्त पांडेय ने कोर्ट के चार्ज लिए। एडीजे-10 रत्नेश्वर सिंह ने एडीजे-12 दिनेश कुमार प्रधान और एडीजे-7 अरविंद कुमार का चार्ज लिया तथा एडीजे-15 अमित कुमार सिंह ने एडीजे-11 अनिंदिता सिंह और एडीजे संजय कुमार झा ने कोर्ट के चार्ज लिये।

सब जज-3 सौरभ सिंह ने सब जज-5 रविन्द्र कुमार और सब जज-7 राहुल किशोर का चार्ज लिया। यह जानकारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने दी। बताया कि शीघ्र ही व्यवहार न्यायालय में 05 नये एडीजे अपना पदभार ग्रहण करेंगे।