झगड़ा होने पर देवरानी ने जेठानी पर उड़ेला खौलता पानी, जाने-फिर क्या हुआ?

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रघौलिया टोले बांसेखाप में गुरुवार को दो गोतनी में जमकर हुए विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। इससे जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जेठानी का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संजय राम की पत्नी सुजीता देवी घर के चापाकल पर गर्म पानी से कपड़े धो रही थी। इसी दौरान उसकी गोतनी रवि कुमार की पत्नी रीता देवी भी बर्तन धोने वहां पहुंची।

किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान गुस्से में आई रीता देवी ने सुजीता पर गर्म पानी उड़ेल दिया, जिससे वह झुलस गई। आनन फानन में परिजन सुजीता को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।