मुलायम सिंह यादव के निधन पर अधिवक्ताओं ने की शोकसभा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जिला विधिक संघ, औरंगाबाद में सोमवार को एक शोकसभा का आयोजन कर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह को निधन पर श्रद्धांजलि दी गई।

अध्यक्षता पूर्व लोक अभियोजक वरीय अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह ने की जबकि संचालन अधिवक्ता जगनारायण सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों के मसीहा, धरती पुत्र तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह का निधन भारतीय राजनीति में अपूरणीय क्षति है। वे न्याय प्रिय राजनीति और समाजवादी आंदोलन के मजबूत आधार स्तम्भ थे। रक्षा मंत्री रहते कोई देश आंख दिखाता नहीं था।

उनकी आत्मा के शान्ति के लिए दो मिनट मौन रखा गया। इस मौके पर सुरेन्द्र कुमार सिंह, उपेन्द्र सिंह, संजय सिंह मुखिया, सतीश कुमार स्नेही, देवानंद सिंह, अखिलेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुदर्शन यादव, विंदा यादव, कृष्ण कुमार,जय सिंह, लक्ष्मण सिंह, अर्जून यादव, मुन्ना यादव, विरेन्द्र सिंह, मिथलेश सिंह, अनुराग कुमार, मनोज कुमार, कुमार पुरियार, अशोक कुमार, लोरिक यादव सहित अन्य उपस्थित थे।