घर में चल रही थी बेटे के रिश्तें की पेशगी, दारु के शक छापेमारी करने पहुंच गई पुलिस, विरोध करने पर गुहस्वामी की बेरहमी से पिटाई

पौथू थानाध्यक्ष पर कोर्ट में नालिसी मुकदमा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पौथु पुलिस की बर्बरता उजागर हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर बाद पौथु थाना की पुलिस परसडीह गांव मे छापेमारी कर रही थी।

इसी दौरान छापेमार दल ने परसडीह निवासी अशोक यादव के घर पर भी छापेमारी करने पहुंच गयी। इसका अशोक ने विरोध किया। विरोध करने पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार आगबबूला हो गये और अशोक पर दे दना दन लाठियों की बरसात कर दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज लाया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया। पीड़ित अशोक यादव ने बताया कि मेरे घर मे लड़के का पेशगी हो रहा था। दर्जनों कुटुम्ब-परिवार के लोग जुटे थे। इसे लेकर हमने छापेमारी का विरोध किया।

इसी कारण पुलिस ने बेरहमी से पिटाई की है। मेरा हाथ टूट गया है। पंजरी की हड्डी में गहरी चोट आई है। कहा कि पुलिस ने मेरे स्वाभिमान और प्रतिष्ठा की धज्जियां उड़ाई और मेरे साथ चोर-डकैत जैसा व्यवहार किया। पुलिस के लोग सिविल ड्रेस में मेरे घर मे घुसे मारपीट इसे लेकर हमने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जहां हमे न्याय मिलने का भरोसा है। हमने पौथू थानाध्यक्ष के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया है। वही इस बारे में पूछे जाने पर पौथू थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि पुलिस और उनपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।