एडीएम ने अंचलाधिकारियों के साथ की राजस्व मामलों की समीक्षा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने समाहरणालय सभाकक्ष में सभी अंचलाधिकारियों के साथ राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक की।

बैठक में दाखिल खारिज में 60 दिनों से ज्यादा समय से लम्बित वादों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अंचल अधिकारी और अंचल निरीक्षकों को अपने अंचल के राजस्व कर्मचारी के साथ नियमित रुप से बैठक कर खराब प्रदर्शन करने वालों का आकलन करने का निर्देश दिया गया।

अपर समाहर्ता ने सभी अंचल अधिकारियों को अतिक्रमण के वादों पर गम्भीरता से ध्यान देने को कहा। इसके पश्चात बैठक में उपस्थित आपदा प्रभारी फतेह फैयाज द्वारा बाढ़ की तैयारियों को लेकर अंचल अधिकारियो से बात की गई। बैठक में सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता अविनाश कुमार सिंह, दाउदनगर के भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार, राजस्व प्रभारी अनीशा भारती एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।