टंडवा मंडल भाजपा अध्यक्ष के निधन पर कार्यकर्ताओ ने जताया शोक

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के टंडवा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर कार्यकर्ताओ ने शोक संवेदना व्यक्त की।

रफीगंज ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने निधन को जिला भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा, भाजपा ग्रामीण महामंत्री बबलु सिंह, शिवनारायण साव, भाजयुमो उपाध्यक्ष रिशु सिंह, भाजपा के रफीगंज नगर अध्यक्ष बबल सोनी, संजय योगी, रंजीत शर्मा, विमलेश पासवान, रामकुमार सिंह एवं अन्य शामिल है।